स्किन केयर

Home Remedies for Acne: इन घरेलू नुस्खों से पिंपल्स होंगे जड़ से खत्म, नहीं रहेगा एक भी दाग!

महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स से थक चुके हैं? तो अब अपनाएं ये आसान और असरदार घरेलू उपाय, जो पिंपल्स को जड़ से खत्म करेंगे और आपकी स्किन को बनाएंगे बेदाग और चमकदार!

By Divya Pawanr
Published on

पिंपल्स होना आम बात है, लेकिन जब ये लगातार बढ़ते रहते हैं और चेहरे पर दाग छोड़ जाते हैं, तो यह चिंता का विषय बन जाता है। अगर आप भी महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स आज़माकर थक चुके हैं और कोई असर नजर नहीं आ रहा है, तो यह लेख आपके लिए है। हम आपको कुछ ऐसे सस्ते और असरदार घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जो आपकी त्वचा को पिंपल फ्री बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें- लहसुन का तेल स्किन को कैसे पहुंचाता है फायदा? जानें इसके चमत्कारी लाभ और इस्तेमाल का सही तरीका!

शहद से पाएं नेचुरल ग्लो और पिंपल्स से छुटकारा

शहद एक प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी एजेंट है, जो पिंपल्स को तेजी से कम करने में मदद करता है। अगर आपको चेहरे पर पिंपल्स नजर आ रहे हैं, तो रात को सोने से पहले उन पर असली शहद की कुछ बूंदें लगाकर छोड़ दें और सुबह ठंडे पानी से धो लें। यह तरीका न केवल पिंपल्स को बढ़ने से रोकेगा, बल्कि चेहरे पर नेचुरल ग्लो भी लाएगा।

बर्फ की सिकाई से पाएं सूजन और दर्द से राहत

अगर आपके पिंपल्स लाल और सूजे हुए हैं, तो बर्फ की सिकाई एक बेहतरीन उपाय हो सकता है। बर्फ त्वचा की सूजन को कम करता है और पिंपल्स के कारण होने वाली जलन से राहत देता है। इसके लिए एक टिश्यू में बर्फ का टुकड़ा लपेटें और पिंपल्स वाली जगह पर हल्के हाथों से थपकी देते हुए कुछ सेकंड के लिए सिकाई करें। इसे दिन में दो से तीन बार दोहराने से चेहरे पर पिंपल्स जल्दी सूखने लगते हैं।

यह भी पढ़ें- सोने से पहले लहसुन के तेल से करें पैरों की मालिश! बेहतर नींद के साथ मिलेंगे ये अद्भुत फायदे

एलोवेरा से पाएं नैचुरल मॉइस्चराइजेशन और पिंपल फ्री स्किन

एलोवेरा में मौजूद एंटीसेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पिंपल्स को दूर करने में बेहद कारगर होते हैं। एलोवेरा का गूदा निकालकर उसे सीधे पिंपल्स पर लगाएं या फिर इसे नीम पाउडर के साथ मिलाकर पूरे चेहरे पर फेस पैक की तरह इस्तेमाल करें। साथ ही, एलोवेरा के छिलके को पिंपल्स वाली जगह पर रगड़ने से भी असर जल्दी नजर आता है।

यह भी देखें बेजान और दाग-धब्बों वाली स्किन से पाएं छुटकारा! इस आयुर्वेदिक फेस मास्क से चमकेगा चेहरा, घर पर आसानी से बनाएं जानें पूरा तरीका!

बेजान और दाग-धब्बों वाली स्किन से पाएं छुटकारा! इस आयुर्वेदिक फेस मास्क से चमकेगा चेहरा, घर पर आसानी से बनाएं जानें पूरा तरीका!

ग्रीन टी से करें चेहरे को डीटॉक्स

ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा को साफ और पिंपल फ्री बनाने में मदद करते हैं। ग्रीन टी को गर्म पानी में उबालकर ठंडा कर लें और फिर इसे एक स्प्रे बॉटल में भरकर चेहरे पर स्प्रे करें। यह न केवल चेहरे को तरोताजा रखता है, बल्कि बैक्टीरिया को भी खत्म करता है, जिससे पिंपल्स की समस्या धीरे-धीरे कम होने लगती है।

यह भी पढ़ें- मुंह धोने का सही तरीका क्या है? जानें एक्सपर्ट टिप्स, वरना हो सकती है समस्या!

हल्दी का जादू

हल्दी में प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं, जो पिंपल्स को जड़ से खत्म करने में मदद करते हैं। एक चम्मच हल्दी पाउडर में थोड़ी सी गुलाब जल या शहद मिलाकर पेस्ट तैयार करें और इसे पिंपल्स पर लगाएं। इसे 15-20 मिनट तक छोड़ने के बाद गुनगुने पानी से धो लें। नियमित रूप से इस्तेमाल करने पर यह उपाय आपकी त्वचा को निखार देगा और पिंपल्स को दूर करेगा।

नैचुरल टोनर जो पिंपल्स को जल्दी सुखाए

नींबू में प्राकृतिक एसिड होता है, जो पिंपल्स को सुखाने और उनके दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करता है। एक ताजा नींबू काटकर उसका रस निकालें और एक कॉटन की मदद से पिंपल्स पर लगाएं। 10-15 मिनट के बाद ठंडे पानी से धो लें। ध्यान दें कि नींबू का रस लगाने के बाद धूप में जाने से बचें, क्योंकि इससे त्वचा पर जलन हो सकती है।

यह भी देखें पुराने दाग-धब्बों से पायें छुटकारा! इन 6 असरदार घरेलू नुस्खों से पाएं ग्लोइंग त्वचा

पुराने दाग-धब्बों से पायें छुटकारा! इन 6 असरदार घरेलू नुस्खों से पाएं ग्लोइंग त्वचा

Photo of author

Leave a Comment