स्किन केयर

फोड़े-फुंसियों से छुटकारा बस एक रात में! ये 5 घरेलू नुस्खे लगाएं और सुबह पाएं साफ़-सुथरी स्किन

पिंपल्स और फोड़े-फुंसियों से परेशान हैं? अब नहीं! इन 5 असरदार घरेलू नुस्खों को आज़माएं और रातभर में पाएं साफ, निखरी और ग्लोइंग स्किन। बिना किसी महंगे प्रोडक्ट के, सिर्फ किचन की चीजों से करें अपनी स्किन केयर और देखिए जादुई असर!

By Divya Pawanr
Published on
फोड़े-फुंसियों से छुटकारा बस एक रात में! ये 5 घरेलू नुस्खे लगाएं और सुबह पाएं साफ़-सुथरी स्किन

जब भी कोई खास मौका होता है या फिर किसी पार्टी में जाना होता है, तो अक्सर एक दिन पहले ही चेहरे पर पिंपल्स (Pimples) उभर आते हैं। यह समस्या काफी आम है और ज्यादातर लोग इससे परेशान रहते हैं। पिंपल्स त्वचा की ऊपरी सतह पर सफेद या लाल रंग के छोटे दाने होते हैं। अगर गलती से इन्हें फोड़ दिया जाए, तो दर्द के साथ-साथ चेहरे पर स्थायी दाग-धब्बे भी पड़ सकते हैं। ऐसे में पिंपल्स को फोड़ने की बजाय उन्हें सही तरीके से ठीक करना सबसे बेहतर विकल्प होता है। हालांकि, पिंपल्स कुछ दिनों में खुद ही चले जाते हैं, लेकिन अगर आप इनसे जल्दी छुटकारा पाना चाहते हैं, तो कुछ घरेलू उपाय (Home Remedies) आपकी मदद कर सकते हैं।

फुंसियों के घरेलू उपाय

चेहरे पर डेड स्किन सेल्स, अधिक सीबम प्रोडक्शन और गंदगी पिंपल्स और एक्ने (Acne) का मुख्य कारण बनते हैं। इसके अलावा, स्ट्रेस, हार्मोनल चेंजेस, गलत खानपान, पानी की कमी और नींद की कमी भी पिंपल्स को बढ़ावा देते हैं। लेकिन सही देखभाल और कुछ प्राकृतिक उपायों से इन्हें आसानी से कम किया जा सकता है।

यह भी देखें: बॉडी में जमा सारा यूरिक एसिड बाहर निकाल देगी ये चीज! आचार्य बालकृष्ण ने बताए जबरदस्त फायदे और सही इस्तेमाल

सेब का सिरका फायदेमंद

सेट का विनेगर

सेब का सिरका त्वचा के बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है। लेकिन इसे सीधा लगाने की बजाय पानी में मिलाकर उपयोग करें। 3 हिस्से पानी में 1 हिस्सा सेब का सिरका मिलाएं और इसे कॉटन से पिंपल्स पर लगाएं। 5 मिनट बाद धो लें। हल्की जलन महसूस हो सकती है, लेकिन यह असरदार तरीका है।

ग्रीन टी का इस्तेमाल करें

ग्रीन टी

ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है, जो त्वचा को शांत करने और पिंपल्स को कम करने में मदद करती है। ग्रीन टी को उबालकर ठंडा कर लें और इसमें रूई डुबोकर पिंपल्स पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद चेहरा धो लें। दिन में 3-4 बार इसे लगाने से पिंपल्स जल्दी ठीक होने लगते हैं।

यह भी देखें: खाली पेट उबालकर पी लें इस हर पत्ते का पानी! सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे

यह भी देखें दवाई हो रही फेल! अगर खुजली नहीं हो रही ठीक, तो बस आजमाएं ये छोटा सा घरेलू उपाय – तुरंत मिलेगा आराम!

दवाई हो रही फेल! अगर खुजली नहीं हो रही ठीक, तो बस आजमाएं ये छोटा सा घरेलू उपाय – तुरंत मिलेगा आराम!

खीरे का फेस मास्क लगाएं

खीरे का मास्क

खीरे में ठंडक पहुंचाने वाले तत्व होते हैं, जो त्वचा को शांत करते हैं और पिंपल्स को कम करने में मदद करते हैं। खीरे को पीसकर उसमें 1 चम्मच पिसा हुआ ओटमील मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। 30 मिनट बाद धो लें। इससे त्वचा को ठंडक मिलेगी और पिंपल्स तेजी से ठीक होंगे।

शहद से राहत

शहद खिलाये

शहद में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पिंपल्स को कम करने में मदद करते हैं। उंगली पर थोड़ा सा शहद लें और सीधे पिंपल्स पर लगाएं। कुछ देर बाद इसे धो लें। इससे त्वचा में नमी बनी रहती है और पिंपल्स जल्दी सूखने लगते हैं

यह भी देखें: सफेद बाल जड़ से होंगे काले! ये देसी नुस्खे अपनाएं, फिर कभी नहीं लगेगी मेहंदी या डाई

हल्दी फेस पैक आजमाएं

हल्दी फेस पैक आजमाएं

हल्दी में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो एक्ने और पिंपल्स को खत्म करने में मदद करते हैं। आधा कप बेसन में 2 चम्मच हल्दी और थोड़ा नारियल तेल मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर 10-15 मिनट तक लगाएं और फिर धो लें। इससे त्वचा साफ और पिंपल्स फ्री होगी।

यह भी देखें Skin Whitening: बिना महंगे प्रोडक्ट्स के पाएं गोरी और चमकदार त्वचा, अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय!

Skin Whitening: बिना महंगे प्रोडक्ट्स के पाएं गोरी और चमकदार त्वचा, अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय!

Photo of author

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें