स्किन केयर

स्तनों पर स्ट्रेच मार्क्स से हैं परेशान? अपनाएं ये असरदार उपाय और पाएं बेदाग त्वचा! घरेलू नुस्खों और नेचुरल ट्रीटमेंट दिखेगा असर? अभी पढ़ें!

स्तनों पर स्ट्रेच मार्क्स सामान्य हैं और इन्हें हटाने के लिए कई प्राकृतिक और चिकित्सकीय उपाय उपलब्ध हैं। सही स्किन केयर और ट्रीटमेंट से इन्हें हल्का किया जा सकता है। यदि आप तेज़ परिणाम चाहते हैं, तो लेजर थेरेपी और माइक्रोडर्माब्रेशन जैसे आधुनिक ट्रीटमेंट मदद कर सकते हैं।

By Divya Pawanr
Published on
स्तनों पर स्ट्रेच मार्क्स से हैं परेशान? अपनाएं ये असरदार उपाय और पाएं बेदाग त्वचा! घरेलू नुस्खों और नेचुरल ट्रीटमेंट दिखेगा असर? अभी पढ़ें!

स्तनों पर स्ट्रेच मार्क्स आना सामान्य है। ज्यादातर महिलाएं इसका अनुभव करती हैं। यह कई कारणों से हो सकता है, जैसे प्यूबर्टी, वजन बढ़ना और घटना, प्रेगनेंसी आदि। अगर आप भी स्तनों पर दिखाई देने वाले इन निशानों को लेकर असहज महसूस करती हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। घरेलू नुस्खों और नेचुरल ट्रीटमेंट से इन्हें हल्का किया जा सकता है। आइए जानते हैं स्तनों पर स्ट्रेच मार्क्स कम करने के आसान और प्रभावी उपाय।

यह भी देखें: थकान और कमजोरी से हैं परेशान? इन 5 मसालों का चूर्ण करेंगे चमत्कार – 20 की उम्र जैसी मिलेगी ताकत!

स्तनों पर स्ट्रेच मार्क्स होने के कारण

अनाटॉमिस्ट डॉक्टर वैभवी शर्मा के अनुसार, स्तनों पर स्ट्रेच मार्क्स होना किसी बीमारी का संकेत नहीं है, बल्कि यह त्वचा के सामान्य खिंचाव का परिणाम है।

1. प्यूबर्टी

प्यूबर्टी के दौरान हार्मोनल बदलाव के कारण ब्रेस्ट टिशू तेजी से बढ़ते हैं, जिससे त्वचा में खिंचाव आता है और स्ट्रेच मार्क्स उभर सकते हैं।

2. प्रेगनेंसी

प्रेगनेंसी के दौरान एस्ट्रोजन और मिल्क डक्ट्स की ग्रोथ बढ़ने से ब्रेस्ट के आकार में तेजी से परिवर्तन होता है, जिससे स्ट्रेच मार्क्स बनने लगते हैं।

3. वजन बढ़ना या घटना

वजन बढ़ने से ब्रेस्ट के फैट टिशू में वृद्धि होती है, जिससे त्वचा में खिंचाव आता है। वहीं, तेजी से वजन घटने पर कोलेजन की कमी से स्किन इलास्टिसिटी कम हो जाती है, जिससे स्ट्रेच मार्क्स उभरते हैं।

4. जेनेटिक्स

अगर आपके माता-पिता को स्ट्रेच मार्क्स हुए हैं, तो आपको भी होने की संभावना अधिक रहती है।

यह भी देखें: कमजोर बाल भी होंगे दोगुनी तेजी से घने और मजबूत! बस 15 दिन तक अपनाएं ये आसान तरीका

स्तनों पर स्ट्रेच मार्क्स कम करने के असरदार उपाय

1. टॉपिकल ट्रीटमेंट (Topical treatments)

कोको बटर, कोकोनट ऑयल, टाइगर ग्रास, ग्लाइकोलिक एसिड, अनियन एक्सट्रैक्ट और विटामिन सी युक्त स्ट्रेच मार्क क्रीम त्वचा की इलास्टिसिटी सुधारने में मदद करती हैं।

2. मसाज थेरेपी

कोकोनट ऑयल और विटामिन सी युक्त ऑयल से ब्रेस्ट की मालिश करने से ब्लड फ्लो और कोलेजन प्रोडक्शन बढ़ता है, जिससे स्ट्रेच मार्क्स हल्के हो सकते हैं।

3. एक्सफोलिएशन

यह भी देखें फंगल इंफेक्शन हो तो तुरंत करें ये 5 काम – वरना बढ़ेगी परेशानी

Fungal Infection Alert: अगर शरीर में हो रहा है फंगल इन्फेक्शन, तो तुरंत करें ये 5 काम — वरना बढ़ सकती है बड़ी परेशानी

ब्रेस्ट की स्किन पर हफ्ते में दो बार एक्सफोलिएशन करने से नई स्किन बनने की प्रक्रिया तेज होती है और स्ट्रेच मार्क्स हल्के होते हैं।

4. कोकोआ बटर का उपयोग

कोकोआ बटर में मौजूद विटामिन ई त्वचा की गहराई तक पोषण पहुंचाकर उसे कोमल और लचीला बनाता है, जिससे स्ट्रेच मार्क्स कम दिखने लगते हैं।

5. स्ट्रेच मार्क्स क्रीम

स्ट्रेच मार्क क्रीम त्वचा की इलास्टिसिटी बढ़ाने में मदद करती हैं और नियमित उपयोग से निशान कम होने लगते हैं।

अत्याधुनिक ट्रीटमेंट्स

1. लेजर रिसर्फेसिंग थेरेपी

इस थेरेपी में स्किन लेजर का उपयोग करके स्कार टिशू को तोड़ा जाता है और ब्लड फ्लो को बढ़ाया जाता है, जिससे स्ट्रेच मार्क्स कम हो जाते हैं।

2. एसिड पील ट्रीटमेंट

एसिड पील एक्सफोलिएशन प्रक्रिया से त्वचा की ऊपरी सतह को हटाकर नई त्वचा को उभरने में मदद मिलती है, जिससे स्ट्रेच मार्क्स हल्के दिखने लगते हैं।

3. माइक्रोडर्माब्रेशन

यह एक शक्तिशाली एक्सफोलिएशन तकनीक है, जो कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाकर स्ट्रेच मार्क्स को हल्का कर सकती है।

यह भी देखें: प्रेग्नेंसी के दौरान प्राइवेट पार्ट में खुजली? इन घरेलू नुस्खों से पाएं तुरंत राहत, इन्फेक्शन से भी छुटकारा!

यह भी देखें Dark Spots हटाने के घरेलू उपाय – चेहरे के दाग-धब्बों को हल्का करने के लिए अपनाएं ये Best Remedies

Dark Spots हटाने के घरेलू उपाय – चेहरे के दाग-धब्बों को हल्का करने के लिए अपनाएं ये Best Remedies

Photo of author

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें