
पेट से गुड़गुड़ की आवाज आना एक आम समस्या है, जिसे मेडिकल टर्म में स्टोमक ग्रोलिंग (Stomach Growling) कहा जाता है। यह आमतौर पर पाचन-तंत्र से जुड़ी प्रक्रिया का हिस्सा होती है, लेकिन जब यह समस्या बार-बार हो या तेज आवाज के साथ हो, तो इसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। कई बार यह किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत भी हो सकता है।
यह भी देखें: Health Tips: पेट की जलन मिनटों में शांत करेगा जीरा, गुड़ और सौंफ! जानिए और भी कारगर उपाय
पेट में गुड़गुड़ होने के कारण
1. क्रोहन रोग

क्रोहन रोग पेट की आंतों में सूजन से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है, जो पाचन-तंत्र को बुरी तरह प्रभावित कर सकती है। यह रोग गैस, पेट फूलना, कब्ज, अपच और पेट में ऐंठन का कारण बनता है। अगर आपको बार-बार पेट से तेज आवाज सुनाई देती है, तो यह क्रोहन रोग (Crohn’s Disease) का लक्षण हो सकता है। इसका समय पर इलाज न होने से आंतों में गंभीर समस्या हो सकती है।
2. कोलाइटिस
कोलाइटिस बड़ी आंत यानी कोलन (Colon) में सूजन की समस्या है। यह संक्रमण, ब्लड सप्लाई की कमी या इम्यून सिस्टम की गड़बड़ी के कारण हो सकता है। कोलाइटिस की वजह से पेट में ऐंठन, दर्द, बार-बार वजन कम होना और बुखार जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आपके पेट से लगातार गुड़गुड़ाहट की आवाज आती है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
3. फूड एलर्जी

अगर किसी को फूड एलर्जी (Food Allergy) है, तो भोजन के बाद पेट में गैस बनना और गुड़गुड़ की आवाज आना आम बात है। खासतौर पर, दूध, ग्लूटेन या नट्स से एलर्जी होने पर पाचन-तंत्र असहज महसूस कर सकता है। कुछ मामलों में, एलर्जी के कारण उल्टी, डायरिया और सूजन जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
यह भी देखें: Yellow Urine Causes: पेशाब का रंग पीला क्यों होता है? जानिए इसके पीछे की वजह और सेहत से जुड़ा बड़ा सच!
4. गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ब्लीडिंग
गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ब्लीडिंग (Gastrointestinal Bleeding) पाचन-तंत्र से होने वाला रक्तस्त्राव होता है, जो गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। इस स्थिति में पेट से असामान्य आवाजें आ सकती हैं। इसके लक्षणों में मल में खून आना, खून की उल्टी, कमजोरी और चेहरा पीला पड़ना शामिल हैं।
5. डिहाइड्रेशन और फास्टिंग

अगर आप लंबे समय तक कुछ नहीं खाते हैं, तो पेट खाली होने की वजह से आंतों की मूवमेंट तेज हो जाती है, जिससे गुड़गुड़ की आवाज आती है। इसी तरह, डिहाइड्रेशन (Dehydration) भी इस समस्या को बढ़ा सकता है। शरीर में पानी की कमी होने पर पाचन सही से नहीं होता, जिससे आंतों में गैस बनने लगती है।
पेट की गुड़गुड़ से राहत पाने के लिए अपनाएं ये उपाय
अगर आपकी समस्या सिर्फ साधारण पाचन से जुड़ी है, तो कुछ आसान उपाय अपनाकर राहत पा सकते हैं:
- फाइबर युक्त आहार खाएं: फल, सब्जियां और साबुत अनाज आपके पाचन को मजबूत बना सकते हैं।
- भरपूर पानी पिएं: दिनभर में 7-8 गिलास पानी पीने से पेट की समस्या कम हो सकती है।
- भोजन चबा-चबाकर खाएं: जल्दी-जल्दी खाने से गैस बन सकती है, जिससे गुड़गुड़ की समस्या बढ़ सकती है।
- दही और प्रोबायोटिक्स लें: प्रोबायोटिक्स पाचन को सुधारने में मदद करते हैं और आंतों की सेहत ठीक रखते हैं।