सेहत खजाना

Eye Care Tips: आँखों की रोशनी बढ़ाने के रोजाना करें ये 5 उपाय, फिर कम हो जाएगा चश्में का नंबर

आंखों की रोशनी कमजोर हो रही है? ये 5 आसान तरीके अपनाएं और हमेशा रखें अपनी Eyesight तेज!

By Divya Pawanr
Published on
Eye Care Tips: आँखों की रोशनी बढ़ाने के रोजाना करें ये 5 उपाय, फिर कम हो जाएगा चश्में का नंबर

Eye Care Tips: आजकल दिन का ज्यादातर समय मोबाइल फोन और लैपटॉप स्क्रीन के सामने बिताया जा रहा है। घर हो या दफ्तर, हर जगह डिजिटल गैजेट्स का इस्तेमाल बढ़ गया है। लंबे समय तक स्क्रीन देखने और खराब लाइफस्टाइल के चलते आंखों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। जलन, धुंधला दिखना, आंखों से पानी आना और रोशनी (Eyesight) कमजोर होने जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। ऐसे में आंखों को स्वस्थ बनाए रखना बेहद जरूरी हो जाता है। यहां हम 5 ऐसे उपाय बता रहे हैं, जिनसे आपकी आंखों की सेहत बनी रहेगी और उम्र बढ़ने के बावजूद भी नजर तेज बनी रहेगी।

यह भी देखें: Valentine Day 2025: Rose Day पर चाहिए गुलाब जैसा खिला चेहरा? अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे!

बार-बार पलकें झपकाना है जरूरी

लैपटॉप और मोबाइल स्क्रीन को लगातार देखने से आंखों पर तनाव बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए बार-बार पलकें झपकाना बेहद जरूरी है। हर 20 मिनट में कुछ सेकेंड्स के लिए अपनी आंखें बंद करें और फिर 5 से 7 बार पलकें झपकाएं। यह तरीका आंखों की थकान को दूर करने में मदद करता है और उन्हें रिलैक्स महसूस कराता है।

आंखों को गोल-गोल घुमाएं

स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताने से आंखों की मांसपेशियों पर असर पड़ता है। इसे ठीक रखने के लिए आंखों को गोल-गोल घुमाने की एक्सरसाइज करें। दिन में कम से कम दो बार क्लॉकवाइज और एंटी-क्लॉकवाइज दिशा में आंखों को घुमाने से आंखों की रोशनी (Eyesight) तेज होती है और उम्र बढ़ने पर भी उनकी कार्यक्षमता बनी रहती है।

पामिंग एक्सरसाइज करें

आंखों को आराम देने और तनाव कम करने के लिए पामिंग एक्सरसाइज बेहद प्रभावी मानी जाती है। इसके लिए अपनी दोनों हथेलियों को आपस में रगड़कर हल्का गर्म करें और फिर इन्हें अपनी बंद आंखों पर रखें। इस प्रक्रिया को 5 से 7 बार दोहराएं। यह एक्सरसाइज आंखों की थकान को दूर करने में मदद करती है और उन्हें रिफ्रेश महसूस कराती है।

यह भी देखें Detox Drink: बॉडी को डिटॉक्स करने में अमृत है इन 5 चीजों का पानी! आयुर्वेदिक ड्रिंक से होगी नेचुरल सफाई

Detox Drink: बॉडी को डिटॉक्स करने में अमृत है इन 5 चीजों का पानी! आयुर्वेदिक ड्रिंक से होगी नेचुरल सफाई

यह भी देखें: अगर आप भी लगाते हैं डियो, तो पहले जान लें इसके खतरनाक नुकसान!

आंखों पर पानी के छींटे डालें

आंखों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए दिन में कई बार उन पर ठंडे पानी के छींटे डालें। मुंह में पानी भरकर आंखों को बंद करें और 15-20 बार जोर-जोर से पानी के छींटे मारें। खासतौर पर सूर्योदय से पहले ऐसा करने से आंखों को ताजगी मिलती है और वे ज्यादा स्वस्थ बनी रहती हैं।

संतुलित और पौष्टिक आहार लें

आंखों की सेहत को बनाए रखने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लेना जरूरी है। ओमेगा-3 फैटी एसिड, जिंक, विटामिन सी और विटामिन ई से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करने से आंखों की रोशनी (Eyesight) को मजबूत किया जा सकता है। हरी पत्तेदार सब्जियां, ऑयली फिश, अंडा, नट्स, बीन्स और खट्टे फल जैसे नींबू-संतरा के जूस का रोजाना सेवन करने से आंखों की सेहत बनी रहती है।

यह भी देखें: पेट की गैस और बदबूदार फार्ट्स से छुटकारा! आजमाएं यह देसी नुस्खा

यह भी देखें फंगल इंफेक्शन से हैं परेशान तो 6 घरेलू उपाय, इनसे तुरंत पाएं राहत

फंगल इंफेक्शन से हैं परेशान तो 6 घरेलू उपाय, इनसे तुरंत पाएं राहत

Photo of author

Leave a Comment