स्किन केयर

पिंपल्स से छुटकारा पाएं! फुंसी हटाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, असर दिखेगा तुरंत!

चेहरे पर बार-बार फुंसी हो रही है? अब टेंशन छोड़िए! इन आसान और असरदार घरेलू नुस्खों से सिर्फ कुछ ही दिनों में पाएं चमकती-दमकती स्किन। जानिए, कैसे शहद, हल्दी, एलोवेरा और नारियल तेल आपके स्किन केयर रूटीन को बना सकते हैं और भी खास!

By Divya Pawanr
Published on

चेहरे पर होने वाले कील-मुंहासे और फुंसी की समस्या आम है, लेकिन कई बार यह बहुत दर्दनाक भी हो सकती है। फुंसी एक प्रकार के मोटे दाने होते हैं, जिनमें मवाद भरी होती है और तेज दर्द हो सकता है। इसका मुख्य कारण इंफेक्शन होता है। जब शरीर में इंफेक्शन होता है, तो व्हाइट ब्लड सेल्स डैमेज टिश्यू के पास पहुंचकर वहां इकट्ठा हो जाती हैं। इससे सूजन और मवाद बनने लगता है। इस समस्या से बचने के लिए घरेलू उपाय काफी कारगर हो सकते हैं। स्किन एक्सपर्ट्स और आयुर्वेदाचार्य भी इन उपायों की सलाह देते हैं। आइए जानते हैं कुछ प्रभावी घरेलू उपाय।

यह भी देखें: फटे हाथों से छुटकारा पाएं! घर पर आजमाएं ये आसान उपाय और पाएं मुलायम हाथ

एलोवेरा जेल से पाएं राहत

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो बैक्टीरिया को खत्म कर पिंपल्स को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसका नियमित इस्तेमाल स्किन को हाइड्रेट करता है और प्राकृतिक ग्लो लाने में मदद करता है। एलोवेरा जेल को प्रभावित हिस्से पर हल्के हाथों से लगाएं और रातभर के लिए छोड़ दें। एक सप्ताह के भीतर असर दिखने लगेगा।

शहद और दालचीनी का मास्क

दालचीनी में एंटीसेप्टिक प्रॉपर्टी होती है, जो कील-मुंहासे और फुंसी को दूर करने में मदद करती है। वहीं, शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो चेहरे को साफ और हेल्दी बनाए रखते हैं। इस मास्क को बनाने के लिए दो चम्मच शहद में एक चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाएं। चेहरे को क्लिंज करने के बाद इस फेस मास्क को अप्लाई करें और 10-15 मिनट तक रहने दें। फिर सादे पानी से धो लें। कुछ बार इस्तेमाल करने के बाद पिंपल से राहत मिलेगी।

यह भी देखें: बवासीर के मस्से जल्दी सुखाने के घरेलू उपाय – जानें आसान और असरदार तरीके!

यह भी देखें Skin Moisturizing: शिया बटर से त्वचा को दें गहरी नमी और प्राकृतिक चमक

Skin Moisturizing: शिया बटर से त्वचा को दें गहरी नमी और प्राकृतिक चमक

हल्दी फेस मास्क

हल्दी फेस पैक आजमाएं

हल्दी को आयुर्वेद में एक चमत्कारी औषधि माना जाता है। इसमें करक्यूमिनॉइड मौजूद होता है, जो इसे एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीमाइक्रोबियल गुण प्रदान करता है। पिंपल्स को दूर करने के लिए एक चम्मच हल्दी पाउडर में कुछ बूंदें पानी की मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे फुंसी पर लगाएं। बेहतर परिणाम के लिए इसे रातभर लगा रहने दें और सुबह धो लें। इससे फुंसी जल्दी ठीक होगी।

नारियल तेल से पिंपल्स का इलाज

नारियल तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो स्किन को मॉइस्चराइज़ करने के साथ-साथ फुंसी को भी ठीक करने में सहायक होते हैं। यह तेल पिंपल्स की रेडनेस और सूजन को कम करता है। रात को सोने से पहले नारियल तेल को प्रभावित हिस्से पर लगाएं और हल्के हाथों से मालिश करें। कुछ दिनों में असर दिखने लगेगा।

यह भी देखें: Gum Bleeding Remedies: मसूड़ों से खून आना होगा बंद! इन आसान घरेलू नुस्खों से पाएं तुरंत राहत!

अन्य सावधानियां और सुझाव

  1. बार-बार चेहरे पर हाथ न लगाएं, इससे बैक्टीरिया फैल सकते हैं।
  2. धूल-गंदगी से घर लौटने के बाद चेहरे को जरूर धोएं।
  3. किसी और का तौलिया या रुमाल इस्तेमाल न करें।
  4. फेस वॉश करने के बाद चेहरे को तौलिए से रगड़कर न पोछें, इससे पिंपल फूट सकते हैं।
  5. अपनी स्किन टाइप के अनुसार फेस क्लिंजर का इस्तेमाल करें।
  6. स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
  7. तनाव को कम करें, क्योंकि अधिक तनाव भी पिंपल्स बढ़ा सकता है।

यह भी देखें Hand Care: हाथों को मुलायम और खूबसूरत बनाने के लिए घर पर बनाएं मॉइस्चराइजर

Hand Care: हाथों को मुलायम और खूबसूरत बनाने के लिए घर पर बनाएं मॉइस्चराइजर

Photo of author

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें