स्किन केयर

Underarms Ke Baal Kaise Hataye: बिना वैक्सिंग-शेविंग के अंडरआर्म्स के बाल गायब! ये 3 नेचुरल तरीके आजमाएं और पाएं स्मूद स्किन

बार-बार रेजर या दर्दभरी वैक्सिंग से परेशान हैं? अब अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और पाएं हमेशा के लिए मुलायम और साफ अंडरआर्म्स! जानिए, कैसे नींबू, शहद, बेसन और दही कर सकते हैं जादू!

By Divya Pawanr
Published on
Underarms Ke Baal Kaise Hataye: बिना वैक्सिंग-शेविंग के अंडरआर्म्स के बाल गायब! ये 3 नेचुरल तरीके आजमाएं और पाएं स्मूद स्किन

अंडरआर्म्स के बाल न केवल पसीने और दुर्गंध की समस्या को बढ़ा सकते हैं, बल्कि आत्मविश्वास को भी प्रभावित करते हैं। खासतौर पर महिलाएं स्लीवलेस कपड़े पहनने से कतराती हैं। ज्यादातर महिलाएं रेजर या वैक्सिंग का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन ये तरीके लंबे समय तक असरदार नहीं रहते। बार-बार रेजर का उपयोग करने से त्वचा काली पड़ सकती है, और वैक्सिंग दर्दभरी होती है। ऐसे में, घरेलू नुस्खों की मदद से आप अंडरआर्म्स के बालों से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। आइए, जानते हैं कुछ असरदार घरेलू उपाय:

यह भी देखें: प्रेग्नेंसी के दौरान प्राइवेट पार्ट में खुजली? इन घरेलू नुस्खों से पाएं तुरंत राहत, इन्फेक्शन से भी छुटकारा!

नींबू और शहद

नींबू और शहद

नींबू और शहद का मिश्रण बालों को कमजोर करके उन्हें हटाने में मदद करता है। इसके अलावा, यह त्वचा की रंगत को भी साफ करता है। 1 चम्मच शहद में 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं और इसे अंडरआर्म्स पर लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर गीले सूती कपड़े से हल्के हाथों से पोंछकर धो लें। बेहतर परिणाम के लिए इसे हफ्ते में 1-2 बार इस्तेमाल करें।

बेसन और दही

बेसन और दही

बेसन और दही का मिश्रण अनचाहे बालों को हटाने और त्वचा को निखारने में मदद करता है। इसके लिए 2 चम्मच बेसन में आधा चम्मच हल्दी और 2 चम्मच दही मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अंडरआर्म्स पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। जब यह सूख जाए, तो हल्के हाथों से रगड़कर पेस्ट हटा दें और गुनगुने पानी से धो लें। हफ्ते में 2-3 बार इसका उपयोग करने से बाल कम होंगे और त्वचा का कालापन भी दूर होगा।

यह भी देखें डार्क लिप्स से चाहिए राहत? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और पाएं नैचुरल गुलाबी होंठ

डार्क लिप्स से चाहिए राहत? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और पाएं नैचुरल गुलाबी होंठ

यह भी देखें: Toothache Home Remedies: दांत में तेज दर्द से परेशान? अपनाएं ये घरेलू नुस्खा, मिलेगा तुरंत आराम!

आलू और मसूर दाल

आलू और मसूर दाल

आलू एक प्राकृतिक ब्लीच की तरह काम करता है और बालों की ग्रोथ को धीमा करने में मदद करता है। आधा कटोरी मूंग दाल को रातभर पानी में भिगोकर रखें और अगले दिन मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें। इसमें 2 चम्मच आलू का रस मिलाएं और अच्छी तरह मिक्स करें। इस पेस्ट को अंडरआर्म्स पर लगाएं और 20-25 मिनट तक छोड़ दें, फिर गुनगुने पानी से धो लें। हफ्ते में 1-2 बार इसे इस्तेमाल करने से अनचाहे बाल धीरे-धीरे गायब होने लगेंगे।

यह भी देखें: बदबूदार सांसों से मिलेगा छुटकारा! आजमाएं ये 10 घरेलू नुस्खे, डॉक्टर ने भी माना सबसे आसान तरीका

यह भी देखें Crack heel home remedy: फटी एड़ियों से छुटकारा! इन आज़माए हुए घरेलू नुस्खों से पाएं कोमल पैर

Crack heel home remedy: फटी एड़ियों से छुटकारा! इन आज़माए हुए घरेलू नुस्खों से पाएं कोमल पैर

Photo of author

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें