सेहत खजाना

Ghutno Ke Dard Ke Liye Yoga: घुटनों के दर्द से राहत चाहिए? सर्दियों में करें ये 4 योगासन, दर्द होगा छूमंतर!

क्या ठंड में आपके घुटनों का दर्द असहनीय हो जाता है? दवाइयों से नहीं मिल रही राहत? तो घबराइए मत! ये 4 सरल योगासन अपनाएं और दर्द को जड़ से खत्म करें—बस कुछ ही दिनों में फर्क दिखेगा! जानें सही तरीके और फटाफट पाएं घुटनों के दर्द से छुटकारा!

By Divya Pawanr
Published on

सर्दियों के मौसम में घुटनों और जोड़ों में दर्द की समस्या आम हो जाती है। खासतौर पर, अर्थराइटिस जैसी समस्याओं से पीड़ित लोगों के लिए यह मौसम चुनौतीपूर्ण साबित होता है। अक्सर, घुटनों का दर्द इतना बढ़ जाता है कि व्यक्ति को चलने-फिरने में कठिनाई होती है। इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए कई लोग पेन किलर्स का सहारा लेते हैं, लेकिन इनका अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में, योग एक प्रभावी उपाय साबित हो सकता है। कुछ विशेष योगासन घुटनों के दर्द को कम करने और जोड़ों को लचीला बनाने में मदद कर सकते हैं।

यह भी देखें: सेहत और सुंदरता का राज! ये सब्जियां बढ़ाएंगी आपकी सेहत और चेहरे की चमक

ताड़ासन (Tadasana)

ताड़ासन

ताड़ासन करने से शरीर में संतुलन बना रहता है और घुटनों पर दबाव कम होता है। इस योगासन को करने के लिए:

  1. सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं और कमर को सीधा रखें।
  2. दोनों पैरों को आपस में जोड़ें।
  3. अब हाथ जोड़ने की मुद्रा में आएं और धीरे-धीरे अपने हाथों को ऊपर उठाएं।
  4. अब एड़ियों को ऊपर उठाने की कोशिश करें और शरीर का भार निचले हिस्से पर डालें।
  5. इस मुद्रा में 10-15 सेकंड तक रहें और फिर सामान्य स्थिति में लौट आएं।
  6. इसे 10-15 बार दोहराएं।

त्रिकोणासन (Trikonasana)

यह आसन घुटनों और जांघों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसे करने के लिए:

  1. योगा मैट पर सीधे खड़े हो जाएं और दोनों पैरों के बीच 3-4 फीट की दूरी बनाए रखें।
  2. अपने हाथों को जांघों के पास रखें और बाजुओं को कंधे तक फैलाएं।
  3. अब सांस लेते हुए दाएं हाथ को सिर के ऊपर ले जाएं।
  4. सांस छोड़ते हुए शरीर को बाईं ओर झुकाएं। ध्यान रखें कि घुटने न मुड़ें।
  5. कुछ सेकंड तक इस मुद्रा में बने रहें और फिर सामान्य स्थिति में लौट आएं।
  6. इसे 3-5 बार दोहराएं।

यह भी देखें: मर्दों के कमजोर शरीर में घोड़े जैसी ताकत लाएगी ये 1 चीज! इनफर्टिलिटी होगी दूर, जानें सही तरीका

यह भी देखें Seasonal Fruits: मौसमी फलों का सेवन करें और इम्यूनिटी करें मजबूत

Seasonal Fruits: मौसमी फलों का सेवन करें और इम्यूनिटी करें मजबूत

बालासन (Balasana)

बालासन

बालासन घुटनों और जोड़ों में जकड़न को दूर करने में सहायक होता है। इसे करने के लिए:

  1. योगा मैट पर घुटनों के बल बैठ जाएं।
  2. शरीर का सारा भार एड़ियों पर डालें।
  3. गहरी सांस लेते हुए शरीर को आगे झुकाएं।
  4. इस दौरान आपका सीना जांघों से छूना चाहिए और माथा फर्श को छूने की कोशिश करें।
  5. कुछ सेकंड तक इस मुद्रा में रहें और फिर सामान्य अवस्था में लौट आएं।
  6. इसे 3-5 बार दोहराएं।

उत्तानासन (Uttanasana)

यह आसन घुटनों और जांघों के रक्त संचार को सुधारता है और दर्द को कम करने में मदद करता है। इसे करने के लिए:

  1. सीधे खड़े हो जाएं और पैरों के बीच एक फीट की दूरी रखें।
  2. लंबी गहरी सांस लें और हाथों को सिर के ऊपर उठाएं।
  3. सांस छोड़ते हुए हाथों को नीचे लाएं और पैरों के अंगूठे को छूने की कोशिश करें।
  4. ध्यान रखें कि घुटने मुड़ने न पाएं।
  5. कुछ सेकंड तक इस मुद्रा में बने रहें और फिर सामान्य स्थिति में लौट आएं।
  6. इसे 3-5 बार दोहराएं।

यह भी देखें: कमजोर बाल भी होंगे दोगुनी तेजी से घने और मजबूत! बस 15 दिन तक अपनाएं ये आसान तरीका

यह भी देखें हीट वेव से सिर्फ शरीर ही नहीं, आंखें भी हो सकती हैं खराब! जानें आंखों को कैसे बचाएं इस गर्मी में

हीट वेव से सिर्फ शरीर ही नहीं, आंखें भी हो सकती हैं खराब! जानें आंखों को कैसे बचाएं इस गर्मी में

Photo of author

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें